Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारायणगढ़ में पुलिस-मुठभेड़:  शहजादपुर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला पुलिस की सीआईए-01 टीम ने नारायणगढ़ क्षेत्र में गश्त के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद शहजादपुर ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए-01 टीम नारायणगढ़ क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया।

पुलिस से बचने के प्रयास में आरोपी पहाड़ीपुर गांव के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। इस दौरान आरोपी लगातार पुलिस टीम पर गोलियां चलाता रहा। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दोनों तरफ से चले आठ राउंड फायर

मुठभेड़ के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच करीब आठ राउंड फायरिंग हुई। जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोपी

सीआईए प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शहजादपुर क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसने कुछ दिन पहले अपने ही परिवार के सदस्यों की गोली मारकर हत्या की थी। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

घायल आरोपी अंबाला रेफर

मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी को तुरंत नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबाला शहर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस निगरानी में उपचाराधीन है।

सीआईए प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की हालत में सुधार होने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.