Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टा छोड़ो,खेलो खेल” के संदेश के साथ शिमला में सजेगा क्रिकेट कार्निवाल

समरहिल त्रासदी में दिवंगत क्रिकेटरों की याद में होगा डे-नाइट टूर्नामें

शिमला, संजू -:शिमला में इस बार क्रिकेट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होगा,बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने का बड़ा सामाजिक अभियान बनेगा।“चिट्टा छोड़ो, खेलो खेल” थीम पर आयोजित होने वाला “शिमला क्रिकेट कार्निवाल 2026” युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

हिमालयन स्पोर्ट्स एंड कल्चर यूथ क्लब और नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वावधान में यह क्रिकेट कार्निवाल 1 जून से 13 जून तक पुलिस ग्राउंड भराड़ी में आयोजित होगा। प्रतियोगिता खास तौर पर वर्ष 2023 की समरहिल त्रासदी में जान गंवाने वाले चार युवा क्रिकेटरों—संजीव ठाकुर, अविनाश नेगी, अमित ठाकुर और नीरज ठाकुर—की स्मृति को समर्पित रहेगी। आयोजन के जरिए दिवंगत खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि देने के साथ युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।महापौर सुरेंद्र चौहान  ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते नशे के खिलाफ खेल सबसे प्रभावी माध्यम साबित हो सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह 

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस क्रिकेट कार्निवाल की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि पहली बार शिमला में क्रिकेट मुकाबले फ्लडलाइट्स के नीचे डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में नगर निगम के 34 वार्डों से करीब 50 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि 18 विभागीय टीमें इंस्टीट्यूशनल लीग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए चार महिला टीमों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र बांस्टू ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में गली क्रिकेट मुकाबले होंगे, जबकि दूसरे चरण में चयनित टीमों के बीच प्रोफेशनल नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा 12 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को क्रिकेट किट वितरित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल ट्रॉफी जीतने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को नशे से दूर कर खेल संस्कृति से जोड़ने का एक बड़ा सामाजिक अभियान बनेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। वार्ड और डिपार्टमेंटल नॉकआउट वर्ग की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये, जबकि उपविजेता को 55 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं गली क्रिकेट फॉर्मेट में विजेता टीम को 44 हजार और रनरअप टीम को 22 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.