Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्हेड़ा में उप प्रधान चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव, विधायक लखनपाल के पहुंचने पर लगे विरोध के नारे

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -:कुल्हेड़ा गांव में उप प्रधान चुनाव के परिणाम के बाद देर रात राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। बड़सर के विधायक इंदरदत्त लखनपाल  रात करीब 12 बजे गांव पहुंचे, जहां उनके विरोध में “लखनपाल गो बैक” के नारे लगाए गए। मौके पर काफी देर तक हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा चलता रहा और समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि विधायक उप प्रधान पद के चुनाव परिणाम आने के बाद कुल्हेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता डेनी जसपाल ने विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे कांग्रेस पार्टी में थे और यहां से कई चुनाव लड़ते थे, तब विधायक कभी उनके समर्थन में नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति बन गई कि विधायक को आधी रात को चुनाव स्थल तक पहुंचना पड़ा।उप प्रधान पद के चुनाव में विजय ने बेहद कांटे की टक्कर में इंद्र को एक वोट से हराया। इंद्र पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, लेकिन बाद में विधायक लखनपाल के भाजपा में शामिल होने के बाद वे भी भाजपा में चले गए थे। चुनाव परिणाम के बाद गांव में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.