Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में पर्यावरण को नुकसान, तिगड़ाना-धनाना मार्ग पर हरे पेड़ों में लगाई आग

Summer express, भिवानी। भिवानी-जींद रोड स्थित एनएच-709ए पर गांव तिगड़ाना से धनाना मोड़ के बीच हरे-भरे पेड़ों में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले को गंभीर बताते हुए पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने प्रशासन और वन विभाग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ईश्वर सिंह मान ने उपायुक्त भिवानी और वन विभाग को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण सड़क किनारे लगे सफेदे सहित कई बड़े पेड़ गिर गए थे। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों और भू-माफियाओं ने इन गिरे हुए पेड़ों को आग लगाकर नष्ट करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने से बड़ी संख्या में पेड़ जल चुके हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी बताया गया है।

पूर्व पार्षद का कहना है कि हरे पेड़ों को जलाना पर्यावरण के साथ गंभीर खिलवाड़ है और इससे क्षेत्र के प्राकृतिक संतुलन पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और प्रदूषण के बीच पेड़ों को बचाना बेहद जरूरी है, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए हरियाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.