Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीएमसी को बड़ा झटका: काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Summer express,नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बुधवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष समेत संगठन में मिली तमाम जिम्मेदारियां छोड़ने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक काकोली घोष दस्तीदार पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही थीं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी अपनी असंतुष्टि जाहिर की थी। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब हाल ही में उन्हें टीएमसी संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया था। पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को सौंप दी थी।

राजनीतिक गलियारों में काकोली घोष के इस कदम को टीएमसी के अंदर बढ़ते असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि संगठनात्मक बदलावों और जिम्मेदारियों में फेरबदल के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई थी।

इससे पहले मंगलवार को काकोली घोष ने छह अन्य विधायकों के साथ कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक को लेकर भी राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

हालांकि काकोली घोष ने अभी तक अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है, लेकिन उनके इस्तीफे ने राज्य की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है। वहीं टीएमसी नेतृत्व की ओर से फिलहाल इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.