Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को राजनीतिक “सेमीफाइनल” के रूप में पेश करना पूरी तरह गलत है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जाते, बल्कि उम्मीदवारों की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय विकास कार्यों और जनता के भरोसे के आधार पर परिणाम तय होते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पंचायत चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों पर क्या भाजपा का कोई आधिकारिक ठप्पा लगा हुआ है? मंत्री ने कहा कि जो प्रतिनिधि जीतकर सामने आए हैं,उन्होंने अपनी मेहनत,जनसंपर्क और स्थानीय समर्थन के दम पर सफलता हासिल की है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिना किसी ठोस आधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है और जनता के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों के अभी दो चरण बाकी हैं, इसलिए पूरे चुनाव परिणाम आने से पहले किसी भी प्रकार का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

लोक निर्माण मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों की प्रकृति विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पूरी तरह अलग होती है। उनके अनुसार पंचायत स्तर पर स्थानीय मुद्दे, गांव की आवश्यकताएं और क्षेत्रीय नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,जबकि बड़े चुनावों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक मुद्दे प्रभाव डालते हैं। ऐसे में पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनावों का “सेमीफाइनल” कहना उचित नहीं है। उन्होंने नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का भी उल्लेख करते हुए दावा किया कि पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिला है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों में जीतकर आने वाले सभी प्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.