Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल नशा बरामद करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

जिला शिमला के एएसपी मुख्यालय अभिषेक  ने बताया कि पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, भारत-नेपाल बॉर्डर और केरल सहित कई बाहरी राज्यों तक फैले नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 42 आरोपियों को विशेष टीमों के माध्यम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वित्तीय जांच के जरिए अब तक कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। खास बात यह है कि वर्ष 2024 और 2025 में इस तरह की कोई बड़ी संपत्ति जब्ती की कार्रवाई नहीं हुई थी।

कुमारसैन मामले में 53 लाख की संपत्ति फ्रीज

थाना कुमारसैन के मुकदमा नंबर 27/2026 में पुलिस ने वित्तीय जांच के बाद करीब 53 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को नेपाल निवासी ऐन बहादुर, चक्र बहादुर और मोहन शाही को 9.028 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच के दौरान 12 अप्रैल को पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए कंडाघाट स्थित लक्ष्मी टी स्टॉल में दबिश दी, जहां से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद महिला आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल चारों आरोपी सब जेल कैथू में न्यायिक हिरासत में हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ऐन बहादुर उर्फ राजू और लक्ष्मी लंबे समय से कंडाघाट, नारकंडा और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं तथा अन्य तस्करों को अफीम की सप्लाई कर रहे थे। जांच में पाया गया कि ऐन बहादुर ने नशे के कारोबार से कमाई कर इनोवा और अर्बन क्रूजर जैसी गाड़ियां खरीदी थीं, जबकि उसके पास से 12 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। वहीं आरोपी लक्ष्मी ने अवैध कमाई से रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदी और उसके बैंक खातों में 5 लाख रुपये जमा पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों की कुल 53 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है।जांच में यह भी सामने आया कि लक्ष्मी के खिलाफ वर्ष 2016 में भांग तस्करी का मामला भी दर्ज है, जो अभी अदालत में विचाराधीन है।

कोटखाई के आरोपी पर 60 लाख की कार्रवाई

दूसरी ओर थाना कोटखाई के पुराने एनडीपीएस मामलों में आरोपी आर्यन के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसकी करीब 60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। आर्यन वर्ष 2023 और 2025 में दर्ज चिट्टा और हेरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त पाया गया था और वर्ष 2026 में उसे PIT NDPS के तहत निरुद्ध किया गया।पुलिस जांच के अनुसार, 15 मई 2025 को आर्यन को उसके सह आरोपी लवली के साथ 4.82 ग्राम चिट्टा सहित पकड़ा गया था, जबकि 1 मई 2023 को भी वह 1.15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ था। वित्तीय जांच में सामने आया कि उसके बैंक खाते में वर्ष 2024 में 23 लाख और वर्ष 2025 में 25 लाख रुपये का लेनदेन हुआ, जबकि उसकी आय का कोई वैध स्रोत नहीं था।

पुलिस ने पाया कि आरोपी ने नशे के कारोबार से कमाई कर अपने नाम स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी और दो मंजिला मकान भी बनवाया। शिमला पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह वित्तीय जांच और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव नतीजों पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार

नगर निगम चुनाव में स्थानीय विधायक को देख कर लोग देते है वोट Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के दावों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनावों के आधार पर पूरे प्रदेश का माहौल...

धर्मशाला नगर निगम चुनाव परिणाम: भाजपा को बढ़त, कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी दर्ज की  जीत

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों की मतगणना रविवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह से ही मतों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद सभी वार्डों के परिणाम घोषित किए गए। उपमंडल अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहित रत्न ने...

नगर निगम सोलन चुनाव परिणाम: भाजपा को स्पष्ट बढ़त, 17 में से 10 वार्डों पर कब्जा

सोलन, भूपेन्द्र -: नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के लिए संपन्न हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 10 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त हासिल...

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास से घूमकर लौट रहे पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के...

सज्योपिपलू पंचायत में मतपेटी को लेकर बवाल, प्रशासन की समझाइश से शांत हुआ विवाद

Summer express/मंडी, धर्मवीर- : धर्मपुर विकास खंड की सज्योपिपलू पंचायत में पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतपेटी को लेकर फैली आशंकाओं ने देर रात माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने लगे। स्थिति इतनी संवेदनशील हो गई कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.