Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीजल कीमतों से बढ़ी बस संचालकों की मुश्किलें, हरियाणा में किराया बढ़ाने की मांग तेज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।  पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने हरियाणा में सहकारी परिवहन समितियों की चिंता बढ़ा दी है। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित कार्यालय में आयोजित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस संचालकों ने कहा कि यदि जल्द किराया बढ़ोतरी नहीं की गई तो परिवहन व्यवस्था आर्थिक संकट में आ सकती है।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों और निजी बस संचालकों ने सरकार से मांग की कि हरियाणा में बस किराया पड़ोसी राज्यों के बराबर किया जाए, ताकि बढ़ती लागत के बीच परिवहन सेवाओं को सुचारु रूप से चलाया जा सके।

समिति के अनुसार, अंबाला जिले में सहकारी परिवहन समितियों की करीब 76 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। इनमें अंबाला छावनी से नारायणगढ़, अंबाला शहर से नारायणगढ़, छावनी से जगाधरी, पिंजौर, पंचकूला और अन्य मार्ग शामिल हैं।

बस संचालकों का कहना है कि जब डीजल की कीमत करीब 68 रुपये प्रति लीटर थी, तब सरकार ने लोकल रूटों पर बस किराए में बढ़ोतरी की थी। बाद में वर्ष 2021 में पेट्रोल 103 रुपये और डीजल 89 रुपये प्रति लीटर पहुंचने पर भी किराया बढ़ाया गया था, लेकिन अब डीजल करीब 96 रुपये प्रति लीटर होने के बावजूद किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया।

दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति के प्रधान रामनाथ राणा ने बताया कि हरियाणा में प्रति किलोमीटर बस किराया अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में औसतन एक रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश में 1.30 रुपये, पंजाब में 1.45 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 1.50 रुपये और जम्मू-कश्मीर में करीब 1.40 रुपये प्रति किलोमीटर किराया वसूला जाता है।

बस संचालकों का कहना है कि डीजल, वाहन मेंटेनेंस, कर्मचारियों के वेतन और अन्य परिचालन खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा किराए पर बसों का संचालन घाटे का सौदा बनता जा रहा है।

रामनाथ राणा ने सरकार से आर्थिक सहायता की भी मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज को सरकार द्वारा घाटे की भरपाई के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है, जबकि सहकारी और निजी बस संचालक भी जनता को परिवहन सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनकी ओर भी मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो।

बैठक में निजी बस संचालक समिति के सदस्य सुरेंद्र राजू सहित कई संचालकों ने भी जल्द किराया संशोधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.