Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पहुंचे स्केटिंग यात्री कन्हैया, वैष्णो देवी से लेह-लद्दाख तक का सफर बना चर्चा का विषय

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। स्केटिंग के जरिए वैष्णो देवी और लेह-लद्दाख की कठिन यात्रा पर निकले युवा कन्हैया बुधवार को अंबाला पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। अपनी अनोखी यात्रा को लेकर कन्हैया इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कन्हैया ने बताया कि उनकी यात्रा का यह 19वां दिन है और अब तक उन्हें हरियाणा के लोगों से भरपूर प्रेम और समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि वह स्केटिंग के माध्यम से सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक संदेश को देशभर में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से स्केटिंग कर रहे हैं और उनका लक्ष्य स्केटिंग करते हुए लेह-लद्दाख पहुंचकर तिरंगा फहराना है। कन्हैया का दावा है कि वह ऐसा करने वाले चुनिंदा युवाओं में शामिल होंगे।

यात्रा के दौरान कन्हैया लगातार युवाओं को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भक्ति से जुड़े रहने का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे लोग देश के किसी भी हिस्से में रहें, उन्हें अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

कन्हैया ने बताया कि फिलहाल वह उत्तर भारत में स्केटिंग यात्रा कर रहे हैं और आने वाले समय में दक्षिण भारत में भी इसी तरह की यात्रा कर सनातन धर्म और हिंदुत्व का प्रचार-प्रसार करेंगे। उनकी इस अनोखी यात्रा को लेकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.