Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पहुंच रहे थे हथियार, अमृतसर पुलिस ने पांच तस्करों को दबोचा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ आधुनिक विदेशी पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी जाने वाली हथियारों और नशे की खेप को पंजाब में रिसीव करता था। इसके बाद इन अवैध हथियारों की सप्लाई राज्य के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों तक की जाती थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के संपर्क में थे और बातचीत के लिए वर्चुअल नंबर तथा इंटरनेट आधारित माध्यमों का इस्तेमाल करते थे। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और इससे पहले कितनी खेप पंजाब में पहुंचाई जा चुकी है।

मामले में अमृतसर के छेहरटा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, जांच टीम आरोपियों के मोबाइल फोन, वर्चुअल नंबर और डिजिटल संपर्क माध्यमों की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीमा पार बैठे तस्कर लगातार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर पंजाब में हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए ड्रोन मूवमेंट अब बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हालांकि पंजाब पुलिस लगातार ऐसे मॉड्यूल पर कार्रवाई कर रही है और पहले भी कई नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में अवैध हथियार, नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई से सीमा पार संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.