Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार्यालय में घुसाई कार :  फिर हथौड़े से हमले की फैलाई झूठी कहानी, CCTV ने खोली साजिश की परतें

सुन्दर कपूर ,पलवल |  हरियाणा के पलवल जिले में पुरानी रंजिश और शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव कुसलीपुर स्थित एक प्रॉपर्टी कार्यालय में युवक ने कथित तौर पर कार घुसाकर हमला कर दिया। इसके बाद खुद को पीड़ित दिखाने के लिए हथौड़ों से हमले की झूठी अफवाह फैलाने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में असावटा निवासी रोहित ने बताया कि 22 मई की रात वह अपने साथियों के साथ कुसलीपुर स्थित प्रॉपर्टी कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान देव नगर निवासी नरेंद्र कुंडू अपनी कार लेकर वहां पहुंचा और कथित रूप से जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार कार सीधे कार्यालय के अंदर घुसा दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्यालय का शीशा और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोहित की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र कुंडू के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरे पक्ष से नरेंद्र कुंडू ने पुलिस को बताया कि उसे नंदू पोसवाल ने पार्टी के लिए कार्यालय में बुलाया था, जहां उसे जबरन शराब पिलाई गई। नरेंद्र का दावा है कि पार्टी खत्म होने के बाद जब वह कार लेकर निकलने लगा तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर कार्यालय में जा घुसी। इसके बाद मौजूद लोगों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को हथौड़ों से हमले जैसी कोई पुष्टि नहीं मिली। कैंप थाना के जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि 27 मई को सीसीटीवी फुटेज देखने पर स्पष्ट हुआ कि कार जानबूझकर कार्यालय के अंदर घुसाई गई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट की गई।

डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.