Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत, दो साल पहले डंकी रूट से गया था विदेश

Summer express, करनाल  | करनाल के गांव बाल राजपूताना के 24 वर्षीय युवक गौरव की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार का एकमात्र सहारा माना जाता था।

परिजनों के अनुसार गौरव करीब दो साल पहले 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अवैध तरीके से डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। वहां शुरुआत में वह एक स्टोर पर काम करता था और हाल ही में उसने ड्राइविंग का काम शुरू किया था। बताया जा रहा है कि नौकरी शुरू करने के दो दिन बाद ही वह सड़क हादसे का शिकार हो गया।

गौरव के पिता रामपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन सुबह करीब आठ बजे बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान गौरव ने परिवार का हालचाल पूछा और बन रहे नए मकान को लेकर भी चर्चा की थी। परिवार फिलहाल रिश्तेदार के घर में रह रहा है और अपना मकान तैयार करवा रहा था।

रामपाल ने बताया कि उसी दिन शाम करीब साढ़े चार बजे अमेरिका पुलिस की ओर से फोन आया। अंग्रेजी भाषा समझ न आने के कारण उन्होंने फोन बेटे के दोस्त संदीप को दे दिया। संदीप ने बातचीत के बाद परिवार को गौरव की मौत की दुखद जानकारी दी।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने भारत सरकार और प्रशासन से बेटे का शव भारत लाने में मदद की अपील की है, ताकि गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। गांव के लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से हरसंभव सहायता देने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहनाकर निकाला सुरक्षित

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को कथित तौर पर हमला किया गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों...

नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी का कल घोषित होगा परिणाम

Summer express/मंडी धर्मवीर-:- लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन...

एमएसएमई कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की कुंजी बना नेशनल पेंशन सिस्टम: पीएचडीसीसीआई

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर द्वारा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से नेशनल पेंशन सिस्टम:एमएसएमई कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के...

वेतन नहीं मिला तो 2 जून से थम जाएंगी HRTC बसें,चालक-परिचालक यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है।यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को पहली तारीख तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो 2 जून से पूरे प्रदेश...

बेंगलुरु के स्कूल में लगी भीषण आग: बड़ा हादसा टला, जांच शुरू

Summer express, बेंगलुरु। बेंगलुरु के नागादेवनहल्ली इलाके में स्थित चित्रकूटा कौशल्या स्कूल में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई छात्र या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.