Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वेतन वृद्धि की मांग पर फरीदाबाद में कर्मचारियों का हंगामा, कंपनी का काम ठप

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-59 स्थित डिस्पोसेफ हेल्थ एंड लाइफ केयर लिमिटेड कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सैकड़ों कर्मचारी कंपनी के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन पर बैठ गए और कामकाज बंद कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी अनुभवी कर्मचारियों और नई भर्ती किए गए कर्मचारियों को समान वेतन दे रही है, जिससे पुराने कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार भी वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई।

कर्मचारी प्रहलाद, देवेंद्र और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले भी इसी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस समय कंपनी प्रबंधन ने समस्या के समाधान के लिए दस दिन का समय मांगा था, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे नाराज कर्मचारियों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कर्मचारियों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप निराधार हैं।

कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक वेतन वृद्धि और अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन के चलते कंपनी का कामकाज प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.