Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनावों में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने परिवार संग किया मतदान

हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण के तहत गुरुवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जिले की 82 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 3 बजे तक जारी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया और मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे।

इसी दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  अपने परिवार सहित हमीरपुर के मतदान केंद्र पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी शीला धूमल और पोते जय आदित्य सिंह भी मौजूद रहे। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। पूर्व मुख्यमंत्री के मतदान केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया।मतदान के बाद प्रो. धूमल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता समय पर अपने मतदान केंद्र पहुंचें और अपने वोट का उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव गांवों के विकास की बुनियाद होते हैं और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही पंचायतों की भविष्य की दिशा तय करते हैं। ऐसे में हर एक वोट की अहम भूमिका होती है।इस अवसर पर पहली बार मतदान करने पहुंचे जय आदित्य सिंह का उत्साह भी देखने लायक था। मतदान के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार वोट डालना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों ने उन्हें पूरी प्रक्रिया अच्छे से समझाई, जिससे मतदान करना आसान और रोचक लगा।जय आदित्य सिंह ने युवाओं से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर युवा को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यही देश और समाज के भविष्य को तय करता है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब वह आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी उत्साह के साथ मतदान करेंगे।हमीरपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.