Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में जंगलों की आग बनी संकट:  जंगल की आग से शहर हुआ प्रदूषित, AQI 112 पार

Summer express/ सोलन, भूपेन्द्र: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में जंगलों में लगी आग अब पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। शहर के आसपास के कई वन क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से आग धधक रही है,जिसके चलते पूरा इलाका धुएं की चादर में लिपट गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सुबह और शाम के समय आसमान धुंधला दिखाई दे रहा है तथा लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोलन का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 112 दर्ज किया गया है, जो सामान्य स्तर से काफी अधिक है। तुलना करें तो राजधानी दिल्ली का AQI शुक्रवार को 95 रहा। विशेषज्ञों के अनुसार 100 से ऊपर AQI स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दमा के मरीजों के लिए।शहर में बढ़ते धुएं के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतों के मामले भी बढ़ने लगे हैं,जानकारी के अनुसार बड़ोग, देवठी, जौणाजी और कसौली के जंगलों में आग लगातार फैलती जा रही है। वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन तेज हवाओं और सूखे मौसम के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। हर साल विभाग आग से निपटने के दावे करता है, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं कमजोर नजर आ रही हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो वन संपदा के साथ-साथ मानव जीवन भी गंभीर संकट में पड़ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.