Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लपियाणा वन रेंज में महिला वन मित्र से दुर्व्यवहार पर फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला वन मंडल के तहत आने वाली लपियाणा वन रेंज में महिला वन मित्र के साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित फॉरेस्ट गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने आरोपी कर्मचारी का मुख्यालय भी धर्मशाला वन डिवीजन से बाहर निर्धारित किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, 27 मई को लपियाणा क्षेत्र में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड पर महिला वन मित्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और हाथापाई करने के आरोप लगे हैं। घटना के दौरान महिला को मामूली चोटें भी आईं।शिकायत सामने आने के बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित रेंज अधिकारी से रिपोर्ट तलब की और आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया।डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वहीं विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया गया है।उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों और वन मित्रों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।डीएफओ ने बताया कि विभाग में पॉश एक्ट के तहत आंतरिक शिकायत समिति गठित है, जिसमें सभी महिला सदस्य शामिल हैं। पीड़ित वन मित्र को समिति के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।इसके अलावा वन विभाग ने एसीएफ दौलत राम को मामले की विस्तृत प्रारंभिक जांच सौंप दी है। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को डिवीजन से बाहर अटैच किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.