Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर: कई राज्यों में तबाही, यूपी में 20 और बिहार में 14 की मौत

Summer express, नई दिल्ली। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन यह राहत भारी तबाही के रूप में सामने आई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अलग-अलग राज्यों में हुए हादसों में अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बिजली, परिवहन और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिला, जहां आंधी, बारिश और बिजली गिरने से जुड़े हादसों में 20 लोगों की जान चली गई। बुंदेलखंड और पूर्वांचल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहे। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वाराणसी में तेज हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जबकि प्रयागराज में मई महीने में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का 55 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

बिहार में भी खराब मौसम ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। पटना और गया समेत कई जिलों में तेज हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। नेपाल में हुई बारिश के कारण पश्चिमी चंपारण क्षेत्र में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ-चोपता ट्रैक पर वज्रपात की चपेट में आने से लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने प्रतिकूल मौसम के बीच 50 से अधिक पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

झारखंड और हिमाचल प्रदेश में भी तेज हवाओं और बारिश से नुकसान की खबरें हैं। वहीं दक्षिण बंगाल में आए भीषण तूफान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने व्यापक तबाही मचाई, जहां सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

मौसम की इस मार का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा। कई स्थानों पर रेल मार्ग बाधित रहे, जबकि खराब मौसम के कारण अनेक उड़ानों को रद्द या डायवर्ट करना पड़ा। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं तथा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...

चलती बस में मोबाइल पर बात करता रहा ड्राइवर, 60 यात्रियों की जान जोखिम में

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करते हुए बस चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ड्राइवर फोन पर बातचीत करने के साथ बस को ओवरटेक करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.