Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा में दर्दनाक हादसा: मेनहोल से उछली बाइक, 6 माह के मासूम की मौत

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह माह के मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कोटकपूरा बाईपास स्थित विश्वकर्मा चौक के निकट हुआ, जहां सड़क पर ऊंचे-नीचे सीवरेज मैनहोल के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई।

जानकारी के अनुसार, चंद नवां गांव निवासी लखबीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चों के साथ किसी जरूरी काम से मोगा जा रहे थे। जब उनका मोटरसाइकिल कोटकपूरा बाईपास पर विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचा, तो सड़क पर बने सीवरेज मैनहोल के ढक्कन की ऊंचाई असमान होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया।

अचानक हुए झटके से बाइक उछल गई और पीछे बैठी ज्योति तथा उनकी गोद में मौजूद छह माह का बेटा मनवीर सिंह सड़क पर गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को निजी वाहन से मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छह माह के मनवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सड़क पर बने सीवरेज मैनहोल की खराब स्थिति हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों पर बने खतरनाक मैनहोल और गड्ढों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.