Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौतपा की तपिश में बढ़ा स्वास्थ्य खतरा: पेय पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली बर्फ पर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर,अंबाला। नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी में लोग राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यही राहत स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने बाजार में इस्तेमाल हो रही बर्फ को लेकर लोगों और व्यापारियों को सतर्क किया है। विभाग का कहना है कि कई स्थानों पर पेय पदार्थों में ऐसी बर्फ का उपयोग किया जा रहा है, जो मानव उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं होती और इससे कई संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग में तेजी आई है। सड़क किनारे लगने वाले स्टॉलों और दुकानों पर बड़ी मात्रा में बर्फ का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाजार में उपलब्ध कुछ बर्फ केवल खाद्य सामग्री को ठंडा रखने के उद्देश्य से तैयार की जाती है, न कि सीधे सेवन के लिए।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि ऐसी बर्फ को पेय पदार्थों में मिलाकर परोसना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। दूषित बर्फ के सेवन से पीलिया, टाइफाइड, दस्त, पेट संक्रमण और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में इन बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं।

विभाग ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल की मांग को देखते हुए पानी के कैंपर और सप्लाई करने वाले विक्रेताओं की जांच भी तेज कर दी गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों तक पहुंचने वाला पानी पूरी तरह शुद्ध, फिल्टर और स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप हो।

स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाहर से लाई गई बर्फ का उपयोग केवल वस्तुओं को ठंडा रखने के लिए करें। उसे सीधे जूस, शिकंजी या अन्य पेय पदार्थों में मिलाकर ग्राहकों को न परोसा जाए। साथ ही पानी विक्रेताओं को भी सरकारी दिशा-निर्देशों और स्वास्थ्य मानकों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल और प्रमाणित स्रोतों से तैयार किए गए पेय पदार्थों का ही सेवन करें, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.