Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रतिबंधित मार्ग पर पुलिस की सख्ती के खिलाफ सड़कों पर उतरे अधिवक्ता,सचिवालय के बाहर किया चक्का जाम

Summer express/ शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में प्रतिबंधित मार्गों पर पुलिस की ओर से की जा रही सख्ती के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।अधिवक्ता सीएस ठाकुर का  कहना था कि शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर पुलिस द्वारा हाल ही में की जा रही सख्ती के कारण उन्हें न्यायालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्षों से उनकी गाड़ियां प्रतिबंधित मार्गों से होकर हाईकोर्ट तक जाती रही हैं और कभी इस प्रकार की रोक-टोक नहीं की गई।लेकिन अब पुलिस द्वारा छोटा शिमला से हाईकोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोका जा रहा है, जिससे उन्हें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। काट रोड सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों पर अक्सर भारी जाम लगा रहता है। ऐसे में उन्हें अदालत पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं का पेशा समयबद्ध होता है और अदालत में निर्धारित समय पर उपस्थित होना आवश्यक होता है। पुलिस की नई व्यवस्था के कारण उनके कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।अधिवक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ताओं को प्रतिबंधित मार्गों पर पहले की तरह आवाजाही की अनुमति दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं सचिवालय के बाहर हुए चक्का जाम के कारण आम नागरिकों, कर्मचारियों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात बाधित होने से कई वाहन लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.