Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एशियन गेम्स में हरियाणा के पहलवानों पर रहेगा भारत की उम्मीदों का दारोमदार, झज्जर से सर्वाधिक खिलाड़ियों का चयन

Summer express, बहादुरगढ़। जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय कुश्ती टीम में हरियाणा का दबदबा देखने को मिलेगा। पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन टीम में शामिल 12 पहलवानों में से 11 खिलाड़ी हरियाणा से संबंध रखते हैं। ऐसे में कुश्ती स्पर्धाओं में भारत के पदक अभियान की बड़ी जिम्मेदारी एक बार फिर हरियाणा के पहलवानों के कंधों पर होगी।

इस बार सबसे अधिक पांच पहलवान झज्जर जिले से चयनित हुए हैं, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। झज्जर के खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। चयनित खिलाड़ियों में कई ऐसे पहलवान शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

झज्जर जिले के पांच चयनित पहलवानों में से तीन बहादुरगढ़ के मांडौठी स्थित प्रसिद्ध हिंद केसरी सोनू अखाड़े से जुड़े हैं। इनमें सुमित दलाल, दीपक कुमार और रजत रूहल शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर क्षेत्र के पारंपरिक अखाड़ों की मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।

अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं सोनू अखाड़े के कोच धर्मेंद्र दलाल ने कहा कि भारतीय कुश्ती टीम इस बार पहले से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रही है। खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण लिया है और उनसे एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय पहलवान पिछले संस्करण की तुलना में अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।

ग्रीको रोमन वर्ग में सुमित (60 किग्रा), दीपक (67 किग्रा), अमन (77 किग्रा), सुनील मलिक (87 किग्रा), नितेश सिवाच (97 किग्रा) और दीपांशु (130 किग्रा) का चयन हुआ है। वहीं फ्री स्टाइल वर्ग में अमन सहरावत (57 किग्रा), सुजीत (65 किग्रा), सागर जागलान (74 किग्रा), मुकुल दहिया (86 किग्रा), दीपक पूनिया (97 किग्रा) और रजत रूहल (125 किग्रा) भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

हरियाणा के खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी को देखते हुए खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कुश्ती में भारत के पदक जीतने की संभावनाएं काफी मजबूत हैं। अब सभी की निगाहें जापान में होने वाले एशियन गेम्स पर टिकी हैं, जहां हरियाणा के पहलवान देश के लिए पदक जीतने का सपना साकार करने उतरेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.