Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा: डीएसपी के गनमैन की मौत, दो बाइक सवार घायल

Summer express, रोहतक। शहर के डी-पार्क क्षेत्र में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के हवलदार एवं डीएसपी के गनमैन की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे पुलिसकर्मी की स्कूटी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान विशाल नगर निवासी नरेंद्र सिंह (56) के रूप में हुई है, जो रोहतक पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और डीएसपी गुलाब सिंह की सुरक्षा टीम में शामिल रहे थे। वर्तमान में डीएसपी के अवकाश पर होने के कारण उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी।

पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र सिंह की पत्नी प्रमिला ने बताया कि  रात वह ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह डी-पार्क के पास मुड़ रहे थे, तभी सामने से अत्यधिक तेज गति से आ रही दो बाइकों ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में बाइक सवार करण निवासी नरवाना और जीवन निवासी सुभाष नगर भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों बाइक चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क दुर्घटना से मौत होने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एसआई सोनू ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। नरेंद्र सिंह की मौत से पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.