Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंस्टाग्राम पर बदमाशी का वीडियो डालना पड़ा महंगा, कैथल पुलिस ने युवक को दबोचा

Summer express, कैथल बलिन्द्र कुमार , कैथल। सोशल मीडिया पर बदमाशी और मारपीट के लिए साथियों को उकसाने का वीडियो पोस्ट करना कैथल के एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, जिस स्थान पर वीडियो बनाया गया था, पुलिस आरोपी को वहीं लेकर पहुंची और पूरे मामले की निशानदेही करवाई। ग्रामीणों के सामने आरोपी ने कान पकड़कर माफी भी मांगी।

जानकारी के अनुसार कैथल जिले के गांव बलबेहड़ा निवासी अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की थी, जिसमें वह कथित रूप से अपने साथियों को लड़ाई-झगड़ा और दबंगई के लिए उकसाता दिखाई दे रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई।

डीएसपी रोहताश ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लाठी और गंडासी भी बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की गांव के ही एक युवक बिल्ला के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपने समर्थकों और साथियों को इकट्ठा होने तथा विरोधी पक्ष को धमकाने का प्रयास किया था।

पुलिस आरोपी को गांव बलबेहड़ा लेकर गई, जहां उससे उस स्थान की पहचान करवाई गई, जहां वीडियो रिकॉर्ड की गई थी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि गांववासियों के सामने आरोपी ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए कान पकड़कर माफी मांगी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चीका में निवारक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने या हिंसा के लिए उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डीएसपी रोहताश ने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ या कानून-विरोधी सामग्री साझा करने से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.