Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वल्लभ कॉलेज मंडी के 29 एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में अग्निवीर बने

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:वल्लभ राजकीय महाविद्यालय, मंडी के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब महाविद्यालय के एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कुल 29 कैडेट्स भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित हुए।इस उपलब्धि ने न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।एनसीसी एयर विंग के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि एयर विंग के 11 कैडेट्स तथा आर्मी विंग के 18 कैडेट्स ने अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के अनुशासन, कठिन परिश्रम और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

एयर विंग से चयनित कैडेट्स में सुनील, आशीष, नागेश्वर, अभिषेक, देवांश, नागेंद्र, दीपक, हिमांशु, नितीश, युगेंदर और वीरेंद्र शामिल हैं। वहीं आर्मी विंग से अंशुल कुमार, रोहन, जितेन, विजय कुमार, प्रशांत, साहिल, सुजल, प्रवीण, हेमराज, राहुल, वेद प्रकाश, प्राकुल, अरमान, पार्थिक दीपक, सोनू, मनीष राणा सहित 18 कैडेट्स का चयन हुआ है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी के ‘एकता और अनुशासन’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर कैडेट्स ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी सैन्य सेवाओं और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित कैडेट्स और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.