Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुहरसहाय में भीषण अग्निकांड, फर्नीचर शोरूम में लगी आग से लाखों का नुकसान

Summer express, फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। आग की चपेट में आने से एक फर्नीचर शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान, लकड़ी का फर्नीचर और मशीनरी जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान धुएं और लपटों से घिर गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मेन बाजार स्थित गिलहोत्रा फर्नीचर हाउस में अचानक आग भड़क उठी। दुकान संचालक प्रिंस गिलहोत्रा का आरोप है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा बाजार का कचरा एकत्र कर उनकी दुकान के बाहर आग लगाई गई थी। इसी दौरान तेज हवाओं के कारण चिंगारियां दुकान के अंदर पहुंच गईं, जिससे लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान ने तुरंत आग पकड़ ली।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। कुछ ही समय में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देर बाद मौके पर पहुंचीं। लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे की देरी के कारण नुकसान कई गुना बढ़ गया और तब तक अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

व्यापारियों ने यह भी सवाल उठाया कि गुरुहरसहाय जैसे महत्वपूर्ण शहर में आज तक स्थायी दमकल सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। आग लगने की स्थिति में फिरोजपुर, जलालाबाद या मुक्तसर से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित होता है।

दुकान मालिक प्रिंस गिलहोत्रा ने बताया कि आग ने उनकी वर्षों की मेहनत और जीवनभर की कमाई को खत्म कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही उपमंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.