Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन, नशामुक्त और स्वच्छ हिमाचल का दिया संदेश

Summer express/शिमला,संजू -:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में “मिनी मैराथन– रन फॉर क्लीन एनवायरनमेंट एंड चिट्टा-फ्री लाइफ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस तथा पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस और पर्यावरण विभाग की सराहना की। साथ ही प्रदेशवासियों से स्वगणना अभियान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। मैराथन के माध्यम से स्वच्छ, हरित और चिट्टा-मुक्त हिमाचल प्रदेश का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.