Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में अगले 48 घंटे मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश के साथ तेज गर्मी का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अभी अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 6 जून तक तेज गर्मी के साथ आंधी, बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य का तापमान फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को पंजाब का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

बठिंडा रहा सबसे गर्म जिला

गुरुवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटियाला में 40.6 डिग्री, लुधियाना में 40.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 38.9 डिग्री और अमृतसर में 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और मामूली वर्षा देखने को मिली।

5 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून को फरीदकोट, फिरोजपुर, मुक्तसर और फाजिल्का को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कई क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम में अस्थायी राहत महसूस होगी।

6 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना

6 जून को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रह सकता है।

7 और 8 जून को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने 7 और 8 जून के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। इन दिनों राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.