Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर की बेटी रुपांशी ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता गोल्ड, अंडर-17 चैंपियनशिप में बढ़ाया हरियाणा का मान

Summer express, झज्जर |झज्जर जिले के सिलाना गांव की बेटी रुपांशी सिलाना ने अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित प्रतियोगिता में रुपांशी ने 53 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी सफलता के बाद गांव लौटने पर रुपांशी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और सम्मान समारोह के माध्यम से इस युवा पहलवान की उपलब्धि का जश्न मनाया।

रुपांशी का सफर बेहद साधारण पृष्ठभूमि से शुरू हुआ। उनके पिता तिलक राज गांव में हलवाई का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी के सपनों को उड़ान देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी रुपांशी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती।

रुपांशी ने बताया कि नौ साल की उम्र में गांव के अखाड़े में शौक के तौर पर कदम रखा था। शुरुआती दिनों में वह अखाड़े में अकेली लड़की थीं, लेकिन परिवार के सहयोग और अपने दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने चुनौतियों को पीछे छोड़ दिया। आज वही शौक राष्ट्रीय स्तर की सफलता में बदल चुका है।

कुश्ती के साथ-साथ रुपांशी ने शिक्षा को भी बराबर महत्व दिया है। उन्होंने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाते हुए वह प्रतिदिन सुबह और शाम कई घंटे कठोर अभ्यास करती हैं।

अपनी फिटनेस और प्रदर्शन का श्रेय वह पारंपरिक पौष्टिक आहार और नियमित प्रशिक्षण को देती हैं। दूध, दही, घी, चूरमा, खीर और सूखे मेवों से भरपूर खानपान के साथ वह अनुशासित दिनचर्या का पालन करती हैं।

रुपांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अमित कुमार और अखाड़े के वरिष्ठ प्रशिक्षकों को दिया, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अब रुपांशी का अगला लक्ष्य 14 जून को होने वाले एशियाई चैंपियनशिप ट्रायल में सफलता हासिल करना है। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.