Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम तेज, 2027 तक सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Summer express, चंडीगढ़ |हरियाणा सरकार ने यमुना नदी और उससे जुड़े जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सीवेज शोधन, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सभी चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं को 31 दिसंबर 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए।

आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यमुना एक्शन प्लान की प्रगति का आकलन करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक, बेहतर समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से यमुना के जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और तय समयसीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि यमुना कैचमेंट क्षेत्र में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी), माइक्रो एसटीपी और अपशिष्ट जल डायवर्जन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है।

समीक्षा के दौरान पानीपत के जाट्टल रोड स्थित 10 एमएलडी क्षमता वाले मौजूदा एसटीपी के उन्नयन परियोजना पर विशेष चर्चा हुई। परियोजना पूरी होने के बाद यहां घरेलू सीवेज के साथ-साथ औद्योगिक अपशिष्ट जल का भी प्रभावी उपचार किया जा सकेगा।

इसके अलावा करनाल जिले के विभिन्न गांवों में छह माइक्रो एसटीपी स्थापित करने की योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार इससे नालों में बिना उपचारित ग्रे-वॉटर के प्रवाह को कम करने में मदद मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदूषण पर नियंत्रण होगा।

सोनीपत के नाथूपुर और कुंडली में प्रस्तावित सीईटीपी परियोजनाओं तथा राठधना एसटीपी की क्षमता विस्तार योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन परियोजनाओं से तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों में अपशिष्ट जल प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

बैठक में गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रस्तावित सीईटीपी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी एसटीपी और सीईटीपी निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप कार्य करें और शोधन के बाद ही अपशिष्ट जल का निष्कासन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नियमित निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए।

परियोजनाओं की समयसीमा पर जोर देते हुए अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों और अन्य प्रक्रियात्मक बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि यमुना संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

Summer express/शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने...

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला -:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि...

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का...

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.