Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

Summer express/शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां पूरी तरह कानून के दायरे में काम करती हैं और सभी नागरिक कानून की नजर में समान हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि विजिलेंस द्वारा शिकायतों की जांच करना और आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज करना सामान्य कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने कोई गलत कार्य नहीं किया है तो उसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि विधायक सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित सभी पक्षों से जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की अपील की।बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश के लंबित बकाये के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत हरियाणा ने एरियर की राशि नकद देने के बजाय बिजली के रूप में भुगतान करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर पंजाब की कुछ आपत्तियां हैं, जिन्हें आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की आवश्यकता है।चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश के अधिकारों और हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशहित से जुड़े हर मुद्दे को मजबूती से उठा रही है और भाजपा को भी स्पष्ट करना चाहिए कि वह हिमाचल के अधिकारों की इस लड़ाई में किस पक्ष में खड़ी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.