Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला -:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि को धूमिल करना और उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाना है। शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के दबाव में विजिलेंस ब्यूरो का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक विरोधियों को प्रशासनिक एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाना स्वस्थ परंपरा नहीं है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान उन्होंने हमेशा पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों का पालन किया है। उनकी आय, चल-अचल संपत्तियों तथा सभी वित्तीय लेन-देन का विवरण समय-समय पर आयकर विभाग, भारत निर्वाचन आयोग और अन्य सक्षम वैधानिक संस्थाओं के समक्ष विधि के अनुसार प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसलिए उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।सुधीर शर्मा ने कहा कि किसी भी एफआईआर का दर्ज होना केवल जांच प्रक्रिया की शुरुआत होती है, इसे किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके विरुद्ध लगाए गए प्रत्येक आरोप का तथ्यात्मक और कानूनी उत्तर उपलब्ध है तथा उनकी प्रत्येक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन का वैध एवं सत्यापित स्रोत मौजूद है। निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद सत्य स्वतः सामने आ जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि एफआईआर में लगाए गए कई आरोप अनुमान, अधूरी जानकारी और अस्थायी आकलनों पर आधारित हैं। इसी कारण वे इस पूरी कार्रवाई की वैधानिकता और औचित्य को सक्षम न्यायालय में चुनौती देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे जांच में बाधा उत्पन्न करने के रूप में प्रस्तुत करना पूरी तरह अनुचित है।सुधीर शर्मा ने दोहराया कि उन्हें भारतीय संविधान, स्वतंत्र न्यायपालिका और विधि के शासन पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर प्रत्येक जांच में पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन अपनी प्रतिष्ठा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का भी उपयोग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंततः सत्य की विजय होगी और वे सभी आरोपों से पूर्णतः निर्दोष सिद्ध होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला -:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि...

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का...

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन...

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का...

ऑर्केस्ट्रा ग्रुप विवाद में महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, भाजपा ने सरकार को घेरा

Summer express/शिमला,  संजू -:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने जूंगा स्थित पुलिस प्रथम बटालियन के “हार्मोनी ऑफ द पाइंस” ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने में विफल रही है और महिला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.