Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला कॉलेज परिसर में मादा सांप और 15 नवजातों का रेस्क्यू, छात्रों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: लगातार हो रही बारिश के चलते धर्मशाला क्षेत्र में सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला परिसर में एक मादा सांप अपने करीब 15 नवजात बच्चों के साथ दिखाई दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों और स्टाफ को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।

कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने बताया कि बरसात के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप अक्सर खुले स्थानों और संस्थानों के परिसर तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को झाड़ियों, घनी घास, पत्थरों की दीवारों और सुनसान हिस्सों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को परिसर में सांप दिखाई देता है तो उसे पकड़ने, छेड़ने या उसकी फोटो और वीडियो बनाने के बजाय तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचित करें, ताकि वन्यजीव विभाग की सहायता ली जा सके।उन्होंने बताया कि फिजिक्स विभाग के समीप पत्थरों की दीवार के पास मादा सांप और उसके नवजात बच्चों को देखा गया था। सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर वन्यजीव विभाग की टीम कॉलेज पहुंच गई और पूरी सावधानी के साथ सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान किसी भी छात्र या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है जितनी मानव सुरक्षा, इसलिए किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों की मदद लेना सबसे बेहतर विकल्प है।प्राचार्य ने बताया कि लगभग 200 कनाल में फैले कॉलेज परिसर में नियमित रूप से घास की कटाई और सफाई करवाई जा रही है। बारिश के कारण घास तेजी से बढ़ती है, इसलिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार घास नियंत्रण के लिए दवाइयों का भी छिड़काव किया जा रहा है, ताकि परिसर सुरक्षित बना रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि बरसात के मौसम में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रशासन को दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.