Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगठन सृजन अभियान को लेकर विक्रमादित्य सिंह का दावा, विकास और सड़क बहाली पर सरकार का फोकस

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों से 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और इससे कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मंडी से सांसद कंगना रनौत के हालिया बयानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उनके अनुसार, सांसद को क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

बारिश और भूस्खलन से प्रभावित सड़कों की स्थिति पर जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 211 सड़कें बंद हुई थीं, जिनमें से 121 सड़कों को शाम तक बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मशीनरी और संबंधित विभागों की टीमें लगातार राहत एवं बहाली कार्यों में जुटी हुई हैं। सड़कें बंद होने के कारण जिन किसानों को अपनी सब्जियां फेंकनी पड़ीं, उनके प्रति उन्होंने खेद व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित मार्गों को यथाशीघ्र, संभव हो तो 24 घंटे के भीतर, यातायात के लिए बहाल किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.