Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल, वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- : लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को वापस लेने की मांग की। विरोध के तहत बार एसोसिएशन ने दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते अधिवक्ता अदालतों में पेश नहीं होंगे और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल की व्यवस्था लागू होने से स्वतंत्र रूप से वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका आरोप है कि यह नीति न्यायिक व्यवस्था में पहले से कार्यरत अधिवक्ताओं के हितों को प्रभावित कर सकती है। इसी वजह से प्रदेश की विभिन्न बार एसोसिएशन भी इस नीति का विरोध कर रही हैं।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कौंडल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी इस नीति के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है और उसी क्रम में हमीरपुर बार एसोसिएशन ने भी दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को भी निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे व्यवस्था का दुरुपयोग होने की आशंका है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

अधिवक्ता निशा वर्मा ने कहा कि इस नीति का सबसे अधिक असर युवा वकीलों पर पड़ेगा। उनके अनुसार इससे स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने वाले नए अधिवक्ताओं के रोजगार के अवसर सीमित हो सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में कई मामलों में वकीलों को परिषद की व्यवस्था के तहत कार्य करना पड़ेगा, जिससे उनके पेशेवर अधिकार और कार्यक्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस नीति पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक विरोध जारी रहेगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.