Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कबूतर पकड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और तोड़फोड़ में कई घायल

Summer express, गुरदासपुर। जिले के श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र के गांव विशाल चक्क में कबूतर पकड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए टकराव के दौरान कथित फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना में एक महिला और एक पुरुष गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दूसरी महिला भी हमले में जख्मी हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत कबूतर पकड़ने को लेकर हुई थी। स्थानीय निवासी कंवलजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे आकाश का एक दिन पहले कुछ लोगों के साथ इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में शांत करा दिया गया था। आरोप है कि देर शाम कुछ लोग दोबारा गांव पहुंचे और कई घरों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

कंवलजीत कौर के मुताबिक, जब उसकी भाभी उसे घटना की जानकारी देने के लिए घर पहुंची तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। वहीं, जब वह अपने घर का गेट बंद करने की कोशिश कर रही थी, तो उस पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई।

घायल दविंदर कौर ने बताया कि वह घर के बाहर टहल रही थी, तभी उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब वह अपनी बहू को सतर्क करने के लिए आगे बढ़ी तो उसे भी गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, एक महिला के सीने में गोली लगी है, जबकि दूसरी महिला को भी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को निगरानी में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग किए जाने और कुछ घरों में तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.