Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बल्क ड्रग पार्क पर सियासत तेज, जयराम के आरोपों पर उद्योग मंत्री का पलटवार

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा परियोजना की प्रगति पर सवाल उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा है कि अधिकांश आधारभूत ढांचा कार्य निर्धारित गति से आगे बढ़ रहे हैं और परियोजना को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क प्रदेश की महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में शामिल है और सरकार इसके निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही 120 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे ट्रांसमिशन नेटवर्क के करीब 75 प्रतिशत कार्य भी पूरे हो चुके हैं। सड़क संपर्क से जुड़ी अधिकांश गतिविधियां भी अंतिम चरण में हैं।मंत्री ने स्पष्ट किया कि परियोजना के कुछ हिस्सों में कार्य प्रभावित होने का मुख्य कारण वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत आवश्यक स्वीकृतियों का लंबित होना है। उन्होंने बताया कि लगभग 500 एकड़ क्षेत्र में पेड़ों की कटान की अनुमति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, जिसके कारण कुछ निर्माण गतिविधियों को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई है। हालांकि, सरकार संबंधित विभागों और केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में है ताकि आवश्यक मंजूरियां जल्द मिल सकें और परियोजना के शेष कार्यों में तेजी लाई जा सके।

इस दौरान उद्योग मंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान आर्थिक चुनौतियों की जड़ें पूर्व सरकार के कार्यकाल से जुड़ी हुई हैं। उनके अनुसार भाजपा शासनकाल में केंद्र से विभिन्न योजनाओं और मदों के तहत बड़ी वित्तीय सहायता प्राप्त हुई थी, लेकिन दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मौजूदा सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास कार्यों को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार विकास, रोजगार और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि चुनाव परिणामों से प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति जनता का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.