Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योग से बनेगा स्वस्थ और नशामुक्त हरियाणा: डीसी वर्षा खांगवाल

Summer express, झज्जर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत झज्जर में योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन और आयुष विभाग ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। स्थानीय महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रशिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि योग मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ व्यक्ति को शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में “योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा” अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा रही है, जिसके माध्यम से युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है। इसी उद्देश्य के तहत वरिष्ठ नागरिकों को योग गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि बढ़ती उम्र में भी वे शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय व स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि योग हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव और मानसिक दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में योग तनाव प्रबंधन का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। नियमित योगाभ्यास से कार्यक्षमता बढ़ती है, एकाग्रता में सुधार होता है और व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर पाता है।

उन्होंने सरकार की ‘वाई-ब्रेक’ पहल का भी उल्लेख किया, जिसके तहत कार्यालयों में कर्मचारियों को उनकी सीट पर ही प्रतिदिन पांच मिनट का योगाभ्यास कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ रही है। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और अधिकाधिक कर्मचारियों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित योग करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा, ताकि अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए तैयार किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम रवि मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.