Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला की विपाशा ने निमहैंस पीएचडी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप,शोधकार्य के लिए मिलेगी फेलोशिप 

Summer express/शिमला-: शिमला की होनहार छात्रा विपाशा श्रीवास्तव ने बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निमहैंस) द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास विषय में शोध के लिए चयनित विपाशा को संस्थान की प्रतिष्ठित फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी।

निमहैंस भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है और मानसिक स्वास्थ्य तथा न्यूरोसाइंसेज के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल है। यहां प्रवेश प्राप्त करना और अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि माना जाता है।विपाशा ने हाल ही में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32 चंडीगढ़ के मनोचिकित्सा विभाग से क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल. उच्च प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उल्लेखनीय है कि एम.फिल. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया था।उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बीए (ऑनर्स) तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के दयानंद पब्लिक स्कूल और लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल में हुई।

विपाशा के पिता प्रो. अजय श्रीवास्तव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता मृदुला श्रीवास्तव सतलुज जल विद्युत निगम से डिप्टी जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत विपाशा रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं। उनका लक्ष्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.