Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज : 24 घंटे में दूसरी फायरिंग ,युवक गंभीर घायल

Summer express, जालंधर। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला बस्तियात क्षेत्र के दशमेश नगर का है, जहां अज्ञात हमलावरों ने 22 वर्षीय युवक सौरव को निशाना बनाते हुए उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

जानकारी के अनुसार सौरव अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक हमलावरों का संबंध काला संघिया रोड क्षेत्र से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का शनिवार को जालंधर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में 24 घंटे के भीतर हुई लगातार दूसरी फायरिंग की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: पाकिस्तान से पहुंचे हथियार, कई वीआईपी थे निशाने पर

Summer express, जालंधर। पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश से जुड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपितों के पास से...

देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के...

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.