Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम ने ली करवट: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 17 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को मोबाइल अलर्ट के जरिए भी सतर्क किया है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। वहीं अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय सहित कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले दस दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के 52 जिलों में खराब मौसम के कारण कई लोगों की जान चली गई थी, जबकि शुक्रवार को भी दो लोगों की मौत की सूचना मिली।

मुरादाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि मेरठ में आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई। वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली गिरने की घटना में उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से प्रदेश के लगभग 50 जिलों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो सकता है और दो दर्जन से अधिक जिलों में लू चलने के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। 25 जून के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना है, हालांकि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार से पांच दिन की देरी से दस्तक दे सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होडल को मिली 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:  महाराजा अग्रसेन पार्क, स्टेडियम और बैंक्वेट हॉल बनेंगे

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को होडल पहुंचकर शहर के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने शहर के लिए करीब 130 करोड़ रुपये के विकास...

बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों को बनाया निशाना

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के व्यस्त रेलवे रोड क्षेत्र में रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर...

बिजली संकट से नाराज लोगों ने NH-19 पर लगाया जाम, डीएसपी के आश्वासन पर खुला रास्ता

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। होडल क्षेत्र के गांव भुलवाना के अंतर्गत आने वाली रामहेत कॉलोनी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बनी बिजली समस्या के विरोध में  स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली की लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर जाम लगा...

फरीदाबाद में करंट का कहर, अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बिजली करंट से जुड़े दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें सेक्टर-14 में सीवर पाइपलाइन का कार्य कर रहे दो श्रमिकों की करंट लगने से जान चली गई, जबकि मच्छगर गांव में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक छात्रा की कपड़े...

बारिश की बेरुखी से अंबाला के किसान चिंतित, सूखे की मार से फसलों पर संकट गहराया

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला जिले में इस बार मानसून की कमजोर गतिविधियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सामान्य तौर पर जून के मध्य से शुरू होने वाली अच्छी बारिश इस वर्ष अब तक नहीं हो सकी है। जून और जुलाई दोनों महीने लगभग सूखे गुजरने से खेतों में खड़ी फसलों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.