Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपूरथला: खेतों से लौट रहे युवक पर फायरिंग और तेजधार हथियारों से हमला, गंभीर रूप से घायल

कपूरथला I कपूरथला जिले के चक्कोकी मंड क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब खेतों से काम खत्म कर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से फायरिंग के बाद तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, चक्कोकी निवासी जोबनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ खेतों में काम करके वापस लौट रहा था। उसके दोस्त कार में थे, जबकि वह ट्रैक्टर चला रहा था। जैसे ही वे रायपुर अराइयां के पास पहुंचे, तभी कुछ अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों में वहां आ पहुंचे।

पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पहले उसके साथ चल रही कार और फिर ट्रैक्टर पर गोलियां चलाईं। इसके बाद जब वह जान बचाने के लिए भागा तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद घायल युवक के साथी और परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

वहीं, थाना ढिलवां के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.