Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपी नड्डा के दावों पर कांग्रेस का पलटवार, कुलदीप राठौर ने मांगा हिमाचल को मिली मदद का श्वेत पत्र

Summer express/शिमला, संजू -: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों और केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को व्यापक सहायता दिए जाने के दावे पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप राठौर ने नड्डा के बयानों को चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश को दी गई विशेष मदद का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए।

राठौर ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाएं किसी एक राज्य के लिए विशेष अनुग्रह नहीं होतीं, बल्कि सभी राज्यों का संवैधानिक अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा और केंद्र सरकार यह दावा कर रही है कि हिमाचल को अतिरिक्त सहायता दी गई है, तो इस संबंध में श्वेत पत्र जारी कर जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जेपी नड्डा स्वयं को हिमाचल का हितैषी बताते हैं, ऐसे में उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के विकास और हितों के लिए कौन-कौन से ठोस कदम उठाए हैं।कांग्रेस नेता ने भाजपा पर किसान और बागवान विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान और बागवान भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए हैं। राठौर ने कोटगढ़ की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में बागवानों के आंदोलन के दौरान उन पर गोली चलाने जैसी घटनाएं हुई थीं, जिन्हें प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.