Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी भी मौजूद रहे।

मंत्री अनिल विज ने शो की प्रस्तुति, तकनीकी व्यवस्था और दृश्य प्रभावों का अवलोकन करते हुए संबंधित टीम को कई महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा-निर्देश दिए। यह लाइट एंड साउंड शो स्मारक के मेमोरियल टॉवर सहित पांच अलग-अलग स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

अनिल विज ने कहा कि शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा, जो पर्यटकों और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि शो को डिजिटल तकनीक और रंगीन प्रकाश प्रभावों के साथ बेहद आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों को इतिहास को करीब से महसूस करने का अवसर मिलेगा।

करीब 2,500 दर्शकों की क्षमता वाले ओपन एयर थियेटर में पांच विशाल स्क्रीन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा दिखाई जाएगी। इसके साथ ही 205 फुट ऊंचे कमल के आकार के मेमोरियल टॉवर पर विशेष प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए ऐतिहासिक घटनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों को रोमांचक और यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ क्षेत्र में निर्मित शहीद स्मारक उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मारक में 22 अत्याधुनिक गैलरियां बनाई गई हैं, जिनमें 1857 की पहली आजादी की लड़ाई से जुड़े इतिहास को विभिन्न तकनीकी और दृश्य माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा।

इस अवसर पर शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी के एसई भूपिंद्र सिंह, एक्सईएन रितेश अग्रवाल, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल नवीन राठी सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.