Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऐतिहासिक गांव मिंडकौला में झिरी वाले मंदिर के जोहड़ के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

Summer express, सुंदर कुंड, पलवल। जिले के ऐतिहासिक गांव मिंडकौला स्थित पावन झिरी वाले मंदिर परिसर में समग्र जोहड़ के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना समाजसेवी बलजीत डागर द्वारा जेके टायर्स के सीएसआर फंड के तहत कराई जा रही है। कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा इस पहल की सराहना की।

समाजसेवी बलजीत डागर ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के पवित्र तालाब की खुदाई, पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की मांग रखी थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए तालाब की पक्की पाल, मंदिर के परिक्रमा मार्ग का निर्माण, टाइल्स बिछाने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पक्की सीटों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। हवन-यज्ञ के साथ कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है और निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू हो चुका है। प्रयास रहेगा कि मानसून से पहले अधिकांश कार्य पूरे कर लिए जाएं।

बलजीत डागर ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले झिरी मंदिर धाम को भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

गांव की सरपंच सविता डागर ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि मंदिर परिसर में होने वाले निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य से पूरे क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक बन जाएगा।

वहीं ग्रामीणों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल धार्मिक स्थल का विकास होगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने बलजीत डागर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.