Summer express, वडोदरा। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार लक्जरी बस और आगे चल रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ जब एक यात्री बस तेज गति से चलते हुए आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।