Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में एसीबी का बड़ा एक्शन, 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Summer express, भिवानी। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले में एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से फसल मुआवजा पास कराने के बदले घूस मांग रहा था। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार गांव गुजरानी में तैनात पटवारी हर्ष छाबड़ा ने स्थानीय किसान मंजीत से फसल नुकसान के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने और राशि स्वीकृत कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। किसान ने आरोपी से बातचीत के दौरान रकम कम कराने की कोशिश की, जिसके बाद सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ।

रिश्वत की मांग से परेशान किसान मंजीत ने मामले की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देकर आरोपी पटवारी के पास भेजा गया।

जैसे ही पटवारी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा किया गया।

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...

लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की होगी परख

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मुकाबले की बैटिंग सेरेमनी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन विशेष रूप से मौजूद रहीं। देशभर से पहुंची युवा महिला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.