Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, STF ने काला राणा गैंग के तीन बदमाश दबोचे

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की साजिश रच रहे थे। एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो ऑटोमेटिक गन और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो अत्याधुनिक ऑटोमेटिक हथियार और 25 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाया।

शुभम की निशानदेही पर एसटीएफ की टीम ने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर उसके दो साथियों आशु और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और डॉक्टर की हत्या की साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी इससे पहले पंजाब के कपूरथला, लुधियाना, मोहाली और फगवाड़ा में हुई फायरिंग की कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। आरोपियों का मुख्य उद्देश्य रंगदारी वसूलना था और रकम नहीं मिलने पर फायरिंग कर दहशत फैलाना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था।

जांच के दौरान आरोपियों के तार कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े पाए गए हैं। यह गैंग हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में रंगदारी, फायरिंग और अन्य संगीन अपराधों के लिए कुख्यात माना जाता है। पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

एसटीएफ के जांच अधिकारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में गैंग से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

एसटीएफ की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे एक संभावित हत्या की वारदात टल गई और क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.