Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 जून तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। खासकर मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है। वहीं कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों के लिए 18 और 19 जून को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा। 18 से 22 जून के बीच कई जिलों में दोपहर और शाम के समय तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है। 

विभाग ने सिरमौर, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से 18 और 19 जून को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सिरमौर, शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिलों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलीं। सबसे अधिक बारिश सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई।मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांवटा साहिब में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि ऊना में 36 डिग्री, भुंतर में 33 डिग्री और शिमला में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने किसानों, बागवानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.