Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रोहतक। महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में कार्यालय पर चार गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चलाई गई गोलियों में से दो कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे को भेदते हुए आर-पार निकल गईं, जबकि अन्य दो गोलियां एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गईं। घटना के समय कार्यालय में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी, लेकिन फायरिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने विधायक बलराम दांगी से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि महम विधानसभा क्षेत्र हरियाणा की राजनीति में विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक महम कांड के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह दांगी की राजनीतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आनंद सिंह दांगी के पुत्र बलराम दांगी ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उनका कार्यालय महम कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां यह फायरिंग की घटना हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना में 6 वर्षीय बच्ची को घर से ले जाने का मामला, मां समेत अन्य के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

Summer express, लुधियाना । टिब्बा रोड क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के...

ईरान पर ट्रंप का तीखा हमला : सैन्य क्षमता पर उठाए सवाल, बातचीत के बीच आर्थिक राहत से किया इनकार

Summer express, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका तेहरान को किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता नहीं देगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान की सैन्य स्थिति और दोनों देशों के बीच संभावित वार्ता को लेकर...

फाल्टा थाने पर हमले की साजिश मामले में टीएमसी नेता की पत्नी गिरफ्तार, गिरफ्तारियों की संख्या 26 पहुंची

Summer express, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा पुलिस थाने पर कथित हमले और गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की साजिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रेजिना बीबी को इस पूरे घटनाक्रम का...

हाईवे निर्माण से उजड़ा आशियाना,सुरक्षा दीवार अधूरी होने से परिवार पर मंडरा रहा खतरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे परियोजना के निर्माण कार्य ने जहां क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर यातायात सुविधाओं की उम्मीद जगाई है, वहीं कुछ परिवारों के लिए यह परियोजना गंभीर परेशानियों का कारण भी बन गई है। मंडी शहर के बिजनी क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार का परिवार इसका एक उदाहरण है, जो...

साच पास में उमड़ने लगे पर्यटक, प्रशासन ने स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जारी की अपील

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:चंबा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, सुहावना मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य साच पास की पहचान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.