Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी, 19 केंद्रों पर देंगे 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा

Summer express, सुंदर कुंडू,फरीदाबाद। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 21 जून को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर छह हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के आयोजन से जुड़े सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोकॉपी और फोटोस्टेट की दुकानों को परीक्षा के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को खत्म किया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे और किसी भी स्थिति से तुरंत निपटेंगे।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फरीदाबाद पहुंचा दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि परीक्षा की गोपनीयता पूरी तरह बरकरार रहे।

गर्मी के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर ओआरएस घोल, स्वच्छ पेयजल, पंखों और पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...

लुहणू मैदान में अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों की होगी परख

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने पहले मुकाबले की बैटिंग सेरेमनी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी नौशीन विशेष रूप से मौजूद रहीं। देशभर से पहुंची युवा महिला...

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.